25 से 28 दिसंबर तक पटना के इस इलाके में भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक, ऑटो और छोटी गाड़ियों के लिए बदला रूट, जानें वजह

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2025 9:59 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna Traffic Rule: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को लेकर पटना सिटी में लाखों श्रद्धालुओं आयेंगे. इसे देखते हुए प्रशासन ने 25 से 28 दिसंबर तक स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू की है.

विज्ञापन

Patna Traffic Rule: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव (जयंती) को लेकर पटना सिटी दुल्हन की तरह सजेगी. लाखों श्रद्धालुओं के आगमन, बड़ी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार को देखते हुए प्रशासन ने 25 से 28 दिसंबर 2025 तक स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू की है. इस दौरान पटना सिटी क्षेत्र में भारी गाडियों के प्रवेश पर रोक रहेगा.

24 दिसंबर की रात से 28 दिसंबर की रात तक पटना सिटी क्षेत्र में सभी भारी माल ढोने वाले वाहन जैसे सीमेंट, बालू, छड़ और गिट्टी ढोने वाले ट्रक और ट्रैक्टर का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. दीदारगंज की ओर से अशोक राजपथ में किसी भी भारी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी. सभी भारी वाहन न्यू बाइपास होकर ही परिचालित होंगे.

तख्त साहिब से सुबह चार बजे निकलेगी प्रभात फेरी

25 दिसंबर सुबह 4 बजे तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब से भव्य बड़ी प्रभातफेरी निकलेगी. बैण्ड-बाजा, रोशनी और पंज प्यारों की अगुवाई में प्रभातफेरी चमडोरिया, हाजीगंज, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौक शिकारपुर, मंगल तालाब, नयी सड़क (गुरु गोविंद सिंह पथ), शहीद चौक और सब्जी बाजार होते हुए लगभग साढ़े आठ बजे फिर तख्त साहिब पहुंचेगी.

नगर कीर्तन के दिन अशोक राजपथ पूरी तरह बंद

26 दिसंबर की सुबह गुरुद्वारा गायघाट में दीवान के बाद दोपहर 1 बजे नगर कीर्तन शुरू होगा. हाथी, घोड़े, ऊंट, गतका पार्टी, स्कूली बच्चे, शब्दी जत्थे और झाड़ू सेवक जत्थों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. नगर कीर्तन को देखते हुए सुबह 4 बजे से मध्य रात्रि तक अशोक राजपथ में गायघाट से दीदारगंज तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगा.

25 दिसंबर सुबह 4 बजे से 27 दिसंबर सुबह 6 बजे तक गायघाट से पूरब दरवाजा तक अशोक राजपथ पर ऑटो और छोटी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इन वाहनों को डंका इमली, नवाब बहादुर रोड, सुदर्शन पथ, तुलसी मंडी और अगमकुआं आरओबी के रास्ते पटना साहिब की ओर भेजा जाएगा.

तीन पालियों में यातायात पुलिस तैनात

यातायात व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए चौक शिकारपुर आरओबी, पूरब दरवाजा, दीदारगंज चेक पोस्ट, गायघाट चौराहा, पश्चिम दरवाजा, गुरुद्वारा मुख्य द्वार सहित सभी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तीन पालियों में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. न्यू बाइपास और आसपास के इलाकों में भ्रमणशील दस्ता लगातार निगरानी रखेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल

बाजार समिति, दीदारगंज
मंगल तालाब (चौक थाना क्षेत्र)
कंगनघाट (चौक थाना क्षेत्र)
आपात स्थिति में तय रहेंगे ये मार्ग
पीएमसीएच के लिए: कंगनघाट से जेपी गंगा पथ
एनएमसीएच के लिए: गायघाट से डंका इमली मार्ग

इसे भी पढ़ें:  100 किमी घट जाएगी सुपौल-मधुबनी की दूरी, बन रहा देश का दूसरा सबसे लंबा पुल, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन