पटना प्लेटिनम राउंड टेबल व लेडीज़ सर्कल ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल को भेंट किए व्हीलचेयर व स्ट्रेचर

Updated:
विज्ञापन
पटना राउंड टेबल ने हॉस्पिटल को दिए चिकित्सा उपकरण

पटना प्लेटिनम राउंड टेबल 247 और लेडीज़ सर्कल 215 ने सारण के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल को चिकित्सा उपकरण भेंट किए हैं. इनमें व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और बेबी स्ट्रेचर ट्रॉली शामिल हैं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Medical equipment Donation : समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पटना प्लेटिनम राउंड टेबल 247 एवं पटना प्लेटिनम लेडीज़ सर्कल 215 ने सारण स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल को मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण भेंट किए. आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल को 14 व्हीलचेयर, 14 ट्रॉली स्ट्रेचर तथा दो बेबी स्ट्रेचर ट्रॉली सौंपी गई. इन उपकरणों से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बच्चों और अन्य मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.

सेवा और सहयोग का दिया संदेश

कार्यक्रम में पटना प्लेटिनम राउंड टेबल 247 के चेयरमैन त्रि. आयुष पोद्दार, एरिया सेक्रेटरी ट्रेज़रर (एएसटी) त्रि. नितीश खेतान, पटना प्लेटिनम लेडीज़ सर्कल 215 की चेयरपर्सन श्रीमती अदिति पोद्दार सहित दोनों संगठनों के कई सदस्य उपस्थित रहे.

इस अवसर पर त्रि. आयुष पोद्दार ने कहा कि राउंड टेबल और लेडीज़ सर्कल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में सहयोग देना है. एएसटी त्रि. नितीश खेतान ने कहा कि उपलब्ध कराए गए उपकरण अस्पताल की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा दोनों संस्थाएं भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगी.

भविष्य में भी जारी रहेंगे सेवा कार्य

श्रीमती अदिति पोद्दार ने कहा कि सेवा, संवेदनशीलता और सामुदायिक सहयोग ही लेडीज़ सर्कल की पहचान है. अस्पताल प्रशासन ने दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग मरीजों की देखभाल और उपचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा. दोनों संस्थाओं ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया.

Also Read : निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के


विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन