पटना में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD की चेतावनी जारी
बारिश की सांकेतिक तस्वीर
Patna Rain Alert : पटना में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. शाम 5:30 बजे के बाद मौसम में तेजी से बदलाव की उम्मीद है.
Patna Rain Alert : पटना में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. दिन में उमस लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन शाम के बाद तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
आपके शहर में
Patna Weather Update : कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण दिनभर उमस बनी रहेगी. दोपहर के समय लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है.
Patna Rain Alert : शाम 5:30 बजे के बाद बारिश और तेज हवा के आसार
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के मौसम में तेजी से बदलाव आएगा. शहर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. देर शाम और रात तक कई इलाकों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है.
वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका भी जताई है. लोगों से अपील की गई है कि गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. यदि जरूरी न हो तो खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें.
बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत
लगातार उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम की बारिश राहत दे सकती है. मौसम विभाग के अनुसार वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आएगी और रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा. बता दें कि पटना के कई इलाकों में बारिश ना होने से उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है.
Also Read : पटना: रेल यात्रियों को राहत, दानापुर-पुणे समेत 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, जानिए पूरी सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए