पटना: रेल यात्रियों को राहत, दानापुर-पुणे समेत 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, जानिए पूरी सूची
Updated:
विज्ञापन

Railway News : रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है. इसमें दानापुर-पुणे, बरौनी-नई दिल्ली, दरभंगा-नई दिल्ली जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. यह विस्तार बिहार के यात्रियों के लिए दिल्ली, पुणे और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा को सुगम बनाएगा.
विज्ञापन
Railway News : रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने दानापुर-पुणे समेत 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इससे बिहार के विभिन्न शहरों से दिल्ली, पुणे, आनंद विहार, उधना और अन्य प्रमुख स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया गया है.
इन ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई
- 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल – 28 सितंबर तक प्रतिदिन.
- 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल – 30 सितंबर तक प्रतिदिन.
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल – 31 जुलाई तक प्रतिदिन.
- 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल – 1 अगस्त तक प्रतिदिन.
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल – 31 जुलाई तक प्रतिदिन.
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल – 1 अगस्त तक प्रतिदिन.
- 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल – 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार.
- 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल – 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार.
- 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल – 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार.
- 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार.
- 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल – 31 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार.
- 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 1 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार.
- 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल – 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार.
- 05220 आनंद विहार- मुजफ्फरपुर स्पेशल – 1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार.
- 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल – 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार.
- 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल – 2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार.
- 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल – 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार.
- 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल – 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार.
- 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल – 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार.
- 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल – 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार.
- 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल – 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार.
- 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल – 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार.
ALSO READ: पटना: काम दिलाने का झांसा देकर राजस्थान में महिला और दो बेटियों को बेचा, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










