ePaper

Patna Rain: पटना में बारिश कब होगी? बिहार में मानसून की एंट्री के बाद राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated at : 18 Jun 2025 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
patna rain news

patna rain news

Patna Rain Alert: पटना में बारिश कब से होगी, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है. बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है. अब राजधानी में मानसून की बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Patna Rain News: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है. सीमांचल इलाके होकर मानसून बिहार में प्रवेश कर चुका है. मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. बिहार का मौसम बदला तो अब राजधानी पटना में भी लोगों को बारिश का इंतजार है. पटना में बारिश कब होगी, इसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है. पटना के आसमान में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे हैं.

बिहार में मानसून की हुई एंट्री

मंगलवार को बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है. पूर्वी बिहार होकर मानसून आया तो बारिश की बौछार कई जिलों में हुई. पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, बांका, भागलपुर और सुपौल आदि जिलों में मंगलवार को बारिश हुई. आइएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे के अंदर मानसून पूरे बिहार में एक्टिव हो जाएगा.

ALSO READ: Bihar Weather Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दी बिहार में दस्तक, आज-कल भारी बारिश के आसार

पटना में बारिश कब होगी?

इधर, राजधानी पटना में लोगों को बारिश का इंतजार है. पटना समेत पूरे जिले में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सक्रिय हो चुका है और राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. गरज के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पटना का मौसम बदलेगा

मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रचंड गर्मी और उमस की मार झेल रहे पटना के लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी. मानसून के बिहार में धीरे-धीरे सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जिससे पटना में भी बारिश होगी. मंगलवार को पटना के आसमान में बादल छाए रहे और वातावरण में नमी बढ़ी रही. अब बारिश का इंतजार पटना के लोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन