Patna Purnia Expressway की लंबाई 32 किमी बढ़ी, दर्जनों पुल बनाने की तैयारी शुरू, कई जिलों को होगा फायदा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Dec 2024 4:01 PM

विज्ञापन

Patna Purnia Expressway

Patna Purnia Expressway: बिहार में बन रहे पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है. इसकी लंबाई 32 किमी बढ़ा दी गई है. इससे एक्सप्रेस-वे के बनने से कई जिलों को फायदा होगा.

विज्ञापन

Patna Purnia Expressway: पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की लंबाई पहले 250 किलोमीटर तय की गई थी जिसे बढ़ाकर 282 किलोमीटर कर दिया गया है. इस एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के मुताबिक पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे में 17 बड़े पुल और 11 रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) होंगे. यह एक्सप्रेस-वे पटना के दिघवारा से शुरु होगा और पूर्णिया के डगरवा में खत्म होगा.

Patna purnia expressway news

किन शहरों को होगा फायदा

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे  सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा से होकर गुजरेगा. अधिकारी फिलहाल उन गांवों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं जहां-जहां से एक्सप्रेस-वे गुजरेगा. जल्द इसकी लिस्ट जारी की जाएगी. केंद्री सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट को बनवाया जा रहा है. इसके प्रोजेक्ट के लिए 12600 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं. एनएचएआई की देखरेख में इसका निर्माण होगा.

पटना से पूर्णिया तक का सफर तीन घंटे में होगा पूरा

यह एक्सप्रेस-वे बिहार की सूरत बदल देगा. इसके बनने से कई जिलों की जनता के जीवन में बदलाव आएगा. इस एक्सप्रेस-वे के बनने से 300 किलोमीटर की दूरी महज 3 घंटे में तय हो जाएगी. अब इस दूरी को तय करने में 7 से 8 घंटा लग जाता है. यह एक्सप्रेस-वे  पटना से समस्तीपुर में प्रवेश करेगी और दलसिंहसराय, रोसड़ा, सिमरी बख्तियारपुर, उदाकिशुनगंज होते हुए पूर्णिया तक पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar के 5 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान, हाजिरी लगाने के दौरान देने होंगे ये सबूत

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन