Patna News: पटना जंक्शन से एडीजे के बॉडीगार्ड का सामान चोरी, कारबाइन और कारतूस उड़ा ले गए चोर

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :17 Dec 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक

Patna News: पटना जंक्शन पर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिए हैं. बता दें कि गोपालगंज जिला के एडीजे के बॉडीगार्ड का कारबाइन और कारतूस उड़ा ले गए हैं.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. गोपालगंज जिला के एडीजे के बॉडीगार्ड धनजी गोंड का बदमाशों ने टाटा-बक्सर ट्रेन से कारबाइन और 20 राउंड कारतूस चोरी कर लिया. यह घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है. बदमाशों ने पटना जंक्शन पर इस घटना को अंजाम दिया है.

धनजी गोंड ने पटना जंक्शन रेल थाने की पुलिस को बताया कि वे आरा जाने के लिए पटना जंक्शन आए हुए थे. प्लेटफार्म संख्या 5 पर टाटा-बक्सर ट्रेन लगी हुई थी. वे ट्रेन में बैठ गए और अपना बैग खिड़की पर लटका दिए. उसके बाद मोबाइल पर बात करने लगे. इसी बीच शातिरों ने उनका बैग गायब कर दिया.

बैग में था कारबाइन और 20 राउंड कारतूस

उसके बाद वे ट्रेन से उतरकर रेल थाने गए और शिकायत दर्ज कराई. बता दें कि उनके बैग में कपड़े, सरकारी कारबाइन, 20 राउंड कारतूस था. रेल पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. रेल एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि पटना जंक्शन और आसपास का सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है. जल्द ही शतीरों को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read: बिहार में साथ रहना चाहते हैं 16 हजार शिक्षक दंपति, सरकार से लगाई तबादले की गुहार

दूसरे एडीजे के साथ ड्यूटी में आए थे पटना

धनजी गोंड ने आगे बताया कि वे सरकारी ड्यूटी पर एक एडीजे के साथ 13 दिसंबर को पटना आए हुए थे. उनलोगों को 17 दिसंबर को वापस गोपालगंज जाना था. 16 दिसंबर को वे अपने घर आरा जाने के लिए पटना जंक्शन आए थे. रेल पुलिस ने धनजी गोंड का बयान भी दर्ज किया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन