Patna News: पटना में बर्थडे पार्टी की भीड़ में छिपा था शूटर, जश्न में डूबे छात्र को उतारा मौत के घाट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Dec 2024 1:41 PM
Bihar Crime (सांकेतिक तस्वीर)
Patna News: पटना के एक लॉज में बर्थडे पार्टी के दौरान छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बता दें कि लॉज मालिक के बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है. मृतक छपरा जिला का निवासी है.
Patna News: पटना के कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र के एक लॉज में बर्थडे पार्टी के दौरान छात्र को गोली मार दी गई है. गोली लगने से 16 वर्षीय छात्र रिशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, लॉज मालिक के बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद से ही वो फरार बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और FSL की टीम पहुंच कर जांच कर रही है. कृष्णा पुरी पुलिस के साथ सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार भी मौके पर मौजूद हैं. मृत छात्र छपरा का रहने वाला था.
परिजनों ने लगाया लॉज मालिक के बेटे पर आरोप
मृतक के नाना चंद्रिका यादव ने बताया कि मेरा नाती पटना के गांधीनगर में रह कर पढ़ाई करता था. रात 10.30 बजे बर्थडे पार्टी के दौरान उसे गोली मारी गई है. उसको लॉज मालिक के बेटे ने गोली मारी है. कल रात को मुझे इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद मैं यहां पहुंचा.
Also Read: महिला कांस्टेबल का सिपाही पर गंदा आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर करता था शारीरिक शोषण
बर्थडे पार्टी में चली गोली
सचिवालाय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि देर रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि गांधीनगर मोहल्ला में गोली चलाई गई है. घटना के सत्यापन के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. मकान नंबर 54 में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के दौरान गोली चली थी. एक छात्र को गोली लगी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










