Patna News: भाई का शव फंदे से लटका देख सदमे में आई बहन, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Dec 2024 8:37 AM

विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीण

Patna News: पटना के अखाड़ा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर का शव फंदे से लटका हुआ हुआ मिला. भाई की मौत की खबर सुन बहन ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

Patna News: पटना के अखाड़ा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर का शव फंदे से लटका हुआ हुआ मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मौसीमपुर पंचायत वार्ड नंबर छह निवासी गरीबन दास का 27 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. इधर भाई की मौत की खबर सुन उसकी 18 वर्षीय बहन रौशनी कुमारी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी घर में फांसी लगाकर जान दे दी.

हालांकि परिजन रौशनी को अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. भाई-बहन की आत्महत्या से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और रौशन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि रौशनी का शव बिना पोस्टमार्टम कराये परिजनों को सौंप दिया.

रौशन की सात माह पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि रौशन की शादी सात माह पहले हुई थी. नवनिर्मित मकान में ठेकेदार के अंडर में मजदूर के रूप में पानी पटाने का काम करता था. मृतक की पत्नी ईशा देवी ने बताया कि हमारा और उनमें कोई झगड़ा नहीं था न ही परिजन के साथ था. लेकिन वे दो दिन से परेशान दिख रहे थे. हमारे पति मजदूरी करते थे. वह रविवार को सुबह काम पर जाने से पहले हमारे साथ खाना खाए और ये कह कर निकले की हम काम पर जा रहे हैं. वह शाम तक जब घर नहीं लौटे तो हमलोगों ने काफी खोजबीन की पर कहीं कुछ पता नहीं चला. इधर सोमवार की सुबह उनकी बॉडी अखाड़ा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकी मिली.

Also Read: नए साल पर बिहार में दिखेगा ठंड का रौद्र रूप, अगले 72 घंटे में कोल्ड वेव के आसार

इस मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में खुसरूपुर थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि सुबह में सूचना मिली की नगर के अखाड़ा रोड स्थित कृष्णा प्रसाद के निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति जो रौशन कुमार पिता गरीबन दास ग्राम मौसीमपुर फांसी लगा लिया है. उक्त सूचना पर अग्रिम कार्रवाई कर यूडी कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

इधर बहन को पता चलाने पर डिप्रेशन में आकर रौशनी कुमारी भी फांसी लगा ली. खबर लिखे जाने तक पुलिस के अनुसार इस घटना की लिखित रूप से आवेदन परिजन की तरफ से नहीं मिला था. अब इस दो लोगों की मौत की असली वजह क्या है यह अब पुलिस जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले का सच सामने आयेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन