Bihar Weather: नए साल पर बिहार में दिखेगा ठंड का रौद्र रूप, अगले 72 घंटे में कोल्ड वेव के आसार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Dec 2024 7:38 AM

विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कड़ाके की ठंड के बीच होने वाली है. आज सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से अगले 72 घंटे में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कड़ाके की ठंड के बीच होने वाली है. आज सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. राज्य में फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सर्द पछुआ हवा की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार जनवरी माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना है. अगेल एक से दो दिन में कोल्ड वेव की भी स्थिति बन सकती है.

तापमान गिरने पर बनेगी कोल्ड वेव की स्थिति

बता दें कि न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक गिरने पर कोल्ड वेव की स्थिति बनेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है. उधर से आने वाली हवा नए साल के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड लेकर आएगी. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है.

एस के पटेल ने आगे कहा कि जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी. सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. लेकिन जैसे ही हवा अपनी रफ्तार पकड़ेगी कोहरा साफ हो जाएगा. दिन में धूप खिली रहेगी. बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल का आवाजाही लगा रहेगा. इसके कारण दिन में लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: बिहार में इन किसानों को नहीं मिलेगा ‘पीएम सम्मान निधि योजना’ का लाभ, नई गाइडलाइन जारी

सहरसा में दर्ज किया गया सबसे काम न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. इसके अलावा जमुई का अधिकतम तापमान 22 डिग्री. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मैदानी इलाकों में हुई अच्छी बारिश

बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबूंदी देखने को मिली. पर्वतीय इलाकों में दिसंबर महीने का दूसरा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण बराबरी और मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है. वहीं बिहार में बारिश के आंकड़े की बात करें तो अक्टूबर से अभी तक सामान्य से 71% कम बारिश दर्ज की गई है.

मौसम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन