Patna News: फ्री कैंसर जांच शिविर में पकड़ा गया जानलेवा ट्यूमर, बच गई मरीज की जान

Updated:
विज्ञापन
Patna News

पटना के सवेरा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों की तस्वीर

Patna News: पटना के सवेरा कैंसर अस्पताल में चिकित्सकों ने एक 68 वर्षीय महिला के पेट से 10.8 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है. यह जटिल ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया, जिससे समय पर इलाज की अहमियत एक बार फिर साबित हुई है.

विज्ञापन

Patna News: सवेरा कैंसर अस्पताल, पटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कैंसर को समय पर पहचान कर और विशेषज्ञ इलाज से मात दी जा सकती है. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने 68 वर्षीय महिला के पेट से 10.8 किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है. यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में किया गया.

कैसे सामने आया मामला?

हाल ही में सीतामढ़ी जिले में सवेरा अस्पताल की टीम ने एक निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया था. इस दौरान 68 वर्षीय महिला के पेट में असामान्य सूजन देखी गई. कैंसर की आशंका को देखते हुए विशेषज्ञों ने तुरंत विस्तृत जांच की सलाह दी.

महिला को तुरंत सवेरा कैंसर अस्पताल, पटना लाया गया, जहां उन्नत तकनीक से जांच में पाया गया कि पेट में 10.8 किलो का ट्यूमर मौजूद है. यह केस चिकित्सकीय दृष्टिकोण से बेहद जटिल था, लेकिन अस्पताल की अनुभवी टीम ने बिना देरी किए ऑपरेशन का निर्णय लिया.

कौन-कौन थे सर्जरी में शामिल?

इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व किया सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी. पी. सिंह ने. उनके साथ डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. आकाश कुमार सिंह, डॉ. विशाल कुमार सिंह (एनेस्थेसिया विशेषज्ञ) और अन्य ऑपरेशन थियेटर स्टाफ ने मिलकर यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की.

कैंसर के खिलाफ जागरूकता का संदेश

सवेरा कैंसर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वी. पी. सिंह ने बताया, “यह सिर्फ एक सर्जरी नहीं थी, बल्कि कैंसर के खिलाफ हमारी जागरूकता मुहिम का हिस्सा है. समय रहते पहचान हो जाए तो कैंसर से जान बचाई जा सकती है.” सवेरा अस्पताल बिहार के कई जिलों में लगातार निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप चला रहा है, जिसका उद्देश्य है कैंसर की प्रारंभिक पहचान और समय पर इलाज.

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन