Patna News : पीपीयू में यूजी छात्रों के लिए 60 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य

पाटलिपुत्र विवि।
Patna News : विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों को चौथे सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त होने के बाद गर्मी की छुट्टियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना होगा.
Patna News : (अमृता सिंह) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने स्नातक स्तर पर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों को चौथे सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त होने के बाद गर्मी की छुट्टियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना होगा.
पांचवे सेम के छात्रों के लिए इंटर्नशिप होगी
विश्वविद्यालय ने कहा है कि पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह इंटर्नशिप अनिवार्य होगी. छात्रों को निर्धारित अवधि के भीतर कुल 60 घंटे का प्रशिक्षण कार्य पूरा करना होगा. इसके तहत विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों, कार्यालयों या संबंधित क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा, ताकि उनकी कार्यकुशलता और रोजगार क्षमता बढ़ सके.
इंटर्नशिप पूरा करने वाले छात्रों को मिलेंगे चार क्रेडिट अंक
पीपीयू प्रशासन के मुताबिक इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को चार क्रेडिट अंक दिए जाएंगे. विश्वविद्यालय का मानना है कि नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करेगी.इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और रोजगार के अवसरों में लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










