Patna News : 7 पदों पर 26 से 31 मई के बीच नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव होगा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 2:13 PM

विज्ञापन

पटना नगर निगम।

Patna News : नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने निर्देश में बताया है कि पहले यह चुनाव 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच होना था

विज्ञापन

Patna News : (हिमांशु देव) पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के लंबित चुनाव अब 26 मई 2026 से 31 मई के बीच कराए जाएंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है.

विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी नगर निकायों में रुकी हुई चुनाव प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए. पटना नगर निगम में समिति के कुल सात पदों पर चुनाव होना है. इसी वजह से निगम की 11वीं साधारण बैठक को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

अप्रैल में ही होना था चुनाव

मालूम हो सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण समितियों में मानी जाती है. शहर की विकास योजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों, सड़क, नाला, सफाई और अन्य बड़े प्रशासनिक फैसलों पर समिति की अहम भूमिका होती है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने निर्देश में बताया है कि पहले यह चुनाव 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच होना था.

निकायों में पहले से समिति गठन

हालांकि, अपरिहार्य कारणों से चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था. अब राज्य सरकार ने लंबित चुनाव को पूरा कराने का निर्णय लिया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन नगर निकायों में पहले से समिति का गठन हो चुका है, वहां पुरानी समिति काम करती रहेगी, जबकि बाकी निकायों में नई प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी.

जानिए…किन पार्षदों का नाम चर्चा में हैं

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के लिए जिन पार्षदों के नाम चर्चा में हैं, उनमें श्वेता राय, कांती देवी, अनीता देवी, कुमार संजीत, मनोज कुमार उर्फ मुन्न, विनोद कुमार सहित अन्य हैं. चुनाव को लेकर निगम के भीतर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं. समिति गठन के बाद निगम की रुकी हुई कई योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.

Also Read:IGIMS बना विवादों का घर : इंजीनियर से मारपीट में जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने पकड़ा, बदले में हंगामा, ओटी ठप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन