पटना में आज: जानें पटना जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Patna News: पटना जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. शहर का मौसम कैसा रहेगा, कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.
Patna News: आज का कार्यक्रम
ओपीडी-PMCH
1: दंत रोग – डॉ अभिषेक सिन्हा
2: इएनटी – डॉ प्रीति शर्मा
3: नेत्र रोग – डॉ संजीव कुमार
4: गायनोकोलॉजी – डॉ प्रो. गीता सिन्हा
5: कैंसर – डॉ प्रो. रवि ब्याहूत
6: मेडिकल ऑन्कोलॉजी – डॉ अविनाश उपाध्याय
7: मेडिसिन – डॉ संजय कुमार, डॉ पीएन झा
8: ऑथोपेडिक्स – डॉ राकेश चौधरी
9: शिशु रोग – डॉ अनुराधा सिंह
10: स्किन रोग – डॉ अनुपमा सिंह, डॉ स्मिता प्रसाद, डॉ आकांक्षा
11: किडनी रोग – डॉ प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ सत्यम मोहन, डॉ राजारमन यादव, डॉ आशिफ हुसैन, डॉ एनबी, डॉ अभिषेक कुामर, डॉ नंदनी
कटेगी बिजली
समय- 9.30 बजे से 10.30 बजे प्रभावित क्षेत्र- शिव मंदिर के समीप, गोला रोड
समय- सुबह 11 से 12 बजे
प्रभावित क्षेत्र-श्रेया आई केयर सेंटर, राजभवन, सर्वोदय नगर, आर्य समाज रोड
पारा 40 के पार, अगले छह दिनों तक और बढ़ेगी गर्म
मौसम
पटना और आसपास के क्षेत्रों में अभी गर्मी और सतायेगी. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले का पारा अगले पांच-छह दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इस दौरान गर्मी बढ़ेगी. वहीं, आद्रता अधिक होने के कारण लोगों को उमस से भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 23 मई तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
कब-कब बढ़ा है पारा- मई में बीते पांच वर्षों का तापमान
तारीख और वर्ष – अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
10 मई 2025 – 41.5
30 मई 2024 – 42.5
30 मई 2023 – 37.2
18 मई 2022 – 40.0
16 मई 2021 – 40.2
दर्शन
महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर में लाइव आरती
पटना जंक्शन हनुमान मंदिर: पटना जंक्शन स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत को सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. इसके लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह का आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होता हे. इसके बाद आरती सुबह 11 बजे, शाम चार बजे, संध्या आरती 7. 30 बजे और शयन आरती 10.30 बजे होता है.
इस्कॉन मंदिर: बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नामसे जाना जाता है, भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह का मंगला आरती 4. 30 बजे से होता है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होता है. लेकिन सुबह का मंगला आरती को ही सीधा प्रसारण किया जाता है जिसे इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर जाकर आरती में शामिल हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










