पटना में रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने कर दी दो युवकों की पिटाई, मोबाईल भी छीना, एसपी ने लिया एक्शन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Sep 2024 8:25 AM
Patna News: बाकरगंज ओपी के प्रभारी पीएसआइ अविनाश कुमार के खिलाफ सिटी एसपी ने जांच का आदेश दिया है. एफिडेविट का काम करने वाले दो भाई अजीत कुमार व सुमित कुमार लाला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने चेकिंग के नाम पर रिश्वत मांगा, नहीं देने पर पीटा, मोबाईल भी छीना.
Patna News: बाकरगंज ओपी के प्रभारी पीएसआइ अविनाश कुमार के खिलाफ सिटी एसपी ने जांच का आदेश दिया है. एफिडेविट का काम करने वाले दो भाई अजीत कुमार व सुमित कुमार लाला ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के नाम पर दारोगा अविनाश ने पहले रोका. फिर दोनों को ओपी में ले जाकर दो हजार रुपये देने को कहा. इसका विरोध करने पर मोबाइल छीन लिया और डंडे से पीट कर भगा दिया.
23 सितंबर को घटना तब हुई, जब दोनों काम कर फतुहा अपने घर लौट रहे थे. दारोगा ने कहा कि जब तक पैसा नहीं दोगे, मोबाइल नहीं मिलेगा. दो दिन बाद भी जब उन्होंने मोबाइल नहीं लौटाया, तो दोनों भाई बुधवार को डीएसपी टू के पास पहुंचे व दारोगा अविनाश की शिकायत की. जब डीएसपी ने दारोगा को आने के लिए कहा, तो उन्होंने खुद न पहुंच दूसरे किसी से मोबाइल भेज दिया.
डीएसपी ने कहा आगे से सीधे फोन कर बताएं
डीएसपी ने अपना नंबर देते हुए कहा कि आगे से अगर अविनाश द्वारा इस तरह का व्यवहार जाता है, तो आप सीधे फोन कर शिकायत कर सकते हैं. बाहर निकलने के बाद दोनों भाइयों ने मीडिया से भी पूरी घटना बतायी. जानकारी मिलते ही सिटी एसपी स्वीटी सहरावत ने गुरुवार को जांच का आदेश दिया. दोनों भाइयों का बयान भी एसपी को भेजा गया है.
Also Read: सांसद वीणा देवी के बेटे की हत्या की आशंका, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, मामला ले सकता है नया मोड़
पहले भी दरोगा अविनाश पर लग चुका है आरोप
मालूम हो कि इससे पहले भी दारोगा अविनाश समेत तीन दारोगा और एक महिला सिपाही पर झारखंड की एक रेप पीड़िता से मारपीट, बदसलूकी व बगैर प्राथमिकी के भगाने के मामले में जांच चल रही है. सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. पैसा मांगना और बगैर किसी शिकायत या फिर प्राथमिकी के किसी का मोबाइल फोन रखना गलत है. जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










