ePaper

Patna News: मुफ्त की कानूनी सलाह से सुलझ रहे भूमि के उलझे मामले, जानिए कैसे ले सकते हैं मदद

Updated at : 25 Jul 2025 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Bhumi

अब छोटी जमीन पर भी फैक्ट्री बनाना आसान

Patna News: बिहार में भूमि विवादों की बढ़ती समस्या को देखते हुए पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस जयानंदन सिंह ने भूमि सलाहकार संस्था की शुरुआत की है. यह संस्था लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देती है. इससे उनका समय और पैसा बचता है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार में जमीन से जुड़े विवाद सबसे अधिक अदालतों में लंबित हैं. इसका मुख्य कारण लोगों में कानून और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी की कमी है. इसी कमी को दूर करने के लिए पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस जयानंदन सिंह ने एक संस्था की शुरुआत की है. इसका नाम ‘भूमि सलाहकार’ है. इस संस्था के माध्यम से वो लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देते हैं. इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है.

क्या बोले रिटायर्ड जस्टिस जयानंदन सिंह

जस्टिस सिंह का कहना है कि वकालत, न्यायिक सेवा और खुद की पारिवारिक संपत्तियों के अनुभव से उन्होंने पाया कि अधिकांश विवाद मामूली कानूनी प्रक्रियाओं से सुलझाए जा सकते हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग वर्षों तक अदालतों के चक्कर लगाते रहते हैं. लोगों के दर्द को कम करने के लिए अब वे हर जरूरतमंद को फ्री में मार्गदर्शन दे रहे हैं.

संस्था में काम करने वाले विंतेश ने बताया कि लोगों को जबसे इस सेवा की जानकारी मिली है वे लगातार फोन और मुलाकात के जरिए सलाह ले रहे हैं. कई मामलों में लोगों को कम समय में राहत मिली है. जस्टिस सिंह से सबसे ज्यादा मदद खुशरूपुर, शेरघाटी (गया) और सिवान के लोगों पहुंचा है.

कैसे कर सकेंगे कांटेक्ट

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित इस संस्था से कोई भी व्यक्ति 9508449798 पर कॉल कर समय लेकर मुलाकात कर सकता है. जस्टिस सिंह से मिलने वाले लोगों को न सिर्फ सही कानूनी दिशा मिल रही है, बल्कि वे फालतू खर्च, तनाव और समय की बर्बादी से भी बच रहे हैं.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन