दानापुर स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने कूड़े का अंबार, यात्री और स्थानीय लोग परेशान

दानापुर स्टेशन के पास फैला कूड़ा
Patna News: दानापुर स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने कूड़े का अंबार लगने से यात्री और स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. रोजाना हजारों यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन गंदगी के कारण उनका आवागमन मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. स्टेशन सुपरिटेंडेंट दानापुर मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही कचरे को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
Patna News: (संजय पांडेय की रिपोर्ट) दानापुर मंडल रेल कार्यालय स्थित दानापुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा-कचरा डंप किए जाने से पूरे इलाके में गंभीर गंदगी फैल गई है. स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन के बाहर शौचालय के पास कचरे का अंबार, सड़कों पर फैला गंदा पानी और उससे उठती तेज दुर्गंध यात्रियों का स्वागत कर रही है. रोजाना हजारों यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन गंदगी के कारण उनका आवागमन मुश्किल हो गया है.
प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है कुड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है. कचरे के ढेर पर आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि गीले कचरे से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहकर और भी असुविधा पैदा कर रहा है. इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. दुकानदारों और यात्रियों ने आरोप लगाया है कि सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है. नियमित कचरा उठाव नहीं होने के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है. शाम के समय मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि वहां रुकना मुश्किल हो जाता है.
शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। वहीं, स्वच्छ भारत और आधुनिक रेलवे स्टेशन के दावों के बीच दानापुर स्टेशन के बाहर की यह स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने रेलवे प्रशासन से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की मांग की है. इस मामले पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट दानापुर मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही कचरे को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: 20 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा दुकानदार,आरा में भी असर रहेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










