Patna News: पटना में कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 11 बजे के बाद क्लास लगाने पर रोक

Patna News: पटना में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है जानिए पूरी खबर नीचे
Patna News: पटना में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है जानिए पूरी खबर नीचे
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. दोपहर के समय पड़ रही चिलचिलाती धूप और तपिश के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पटना के जिला दंडाधिकारी (डीएम) डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने जिले के सभी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है.
11 बजे के बाद नहीं चलेंगी कक्षाएं
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. विद्यालय प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के मुताबिक अपने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करें.
इस तारीख तक प्रभावी रहेगा आदेश
डीएम डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया है. यह नया नियम 18 मई 2026 से लागू होकर 21 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा.
अधिकारियों को निगरानी के निर्देश
आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), सभी अनुमंडल दंडाधिकारियों (SDM), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: 20 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा दुकानदार,आरा में भी असर रहेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










