Patna News: कांवरियों से भरी नाव उफनाई पुनपुन नदी में पलटी, 2 लापता लोगों की हो रही तलाश

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jul 2025 9:46 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: रविवार को पटना के पुनपुन नदी में कांवरियों से भरी नाव पलट गई. नाव पर 12 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोगों को नाविकों की मदद से बचा लिया गया. लेकिन, 2 लोग नदी की तेज धार में लापता हो गए. पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों को ढूंढने में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी में कांवरियों से भरी नाव पलट गई. यह घटना रविवार की है. बताया जाता है कि नाव पर दस से बारह कांवरिया सवार थे. लेकिन, अचानक नाव अनियंत्रित हो गई और डूब गई. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद नाविकों और अन्य लोग पुनपुन नदी की ओर दौड़ कर पहुंचे और डूब रहे लोगों की सहायता में जुट गए. इस दौरान पुनपुन नदी में डूब रहे 10 लोगों को नाविकों ने किसी तरह बचा लिया. जबकि, नदी की तेज धार में दो लोग लापता हो गए.

भोलेनाथ पर जल चढ़ाने जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार सभी लोग समसपुर त्रिवेणी घाट से गंगा जल भरकर बाबा भोले नाथ पर चढ़ाने के लिए वाणावर पहाड़ जाने वाले थे. इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. नाव में सवार लोगों से पूछताछ कर दो लापता हुए लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फतुहा सीओ मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

ढाई साल पहले टूट गया था पुल

बताया जाता है कि फतुहा के गोविंदपुर बाजार से समसपुर जाने वाली पुनपुन नदी पर अंग्रेज के जमाने में बना पुल ढाई साल पहले टूट गया था. जिसके बाद से समसपुर और त्रिवेणी घाट जाने के लिए पुनपुन नदी में पीपा पुल लगाया गया था. इस पुल को गंगा नदी और पुनपुन में पानी बढ़ने के कारण दस दिन पहले ही खोल दिया गया था. उसकी जगह समसपुर और त्रिवेणी घाट जाने के लिए गोविंदपुर से दो नाव का परिचालन पिछले 10-12 दिनों से हो रहा था. इसी नाव से रविवार की दोपहर करीब 3 बजे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोले पर जल डालने के लिए त्रिवेणी घाट दो-तीन छोटी नावों से पार कर रहे थे.

लापता लोगों की तलाश में जुटी SDRF की टीम

इसी दौरान एक छोटी नाव जिस पर दस-बारह लोग सवार थे, वह अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई. नाव के पलटते ही समसपुर और गोविंदपुर के नाविक और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंगा में डूब रहे लोगों को निकाला. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. बचाए गए कांवरियों जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, नालंदा जिला के कराय परसुराय थाना क्षेत्र के कांवरिया अभिषेक कुमार और दूसरा समसपुर के मनीष कुमार लापता है. एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार के इस जिले की बदलेगी सूरत, 106 योजनाओं को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन