पटना में बिना रजिस्ट्रेशन के मिले 26 हजार फ्लैट, सर्वे के बाद अब जानिए क्या है कार्रवाई की तैयारी…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Aug 2024 9:16 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News: पटना नगर निगम ने शहर के सभी अपार्टमेंट का सर्वे किया है, जिस दौरान कुल चार हजार अपार्टमेंट और 74 हजार फ्लैट की पहचान की गई है. जिनमें से 26 हजार फ्लैट बिना रजिस्ट्रेशन के हैं. इनका असेसमेंट नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना नगर निगम ने शहर के सभी अपार्टमेंट का सर्वे किया है, जिस दौरान कुल चार हजार अपार्टमेंट और 74 हजार फ्लैट की पहचान की गई है. जिनमें से 26 हजार फ्लैट बिना रजिस्ट्रेशन के हैं. इनका असेसमेंट नहीं किया गया है. अब इन सभी बिना रजिस्ट्रेशन वाले फ्लैट के मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है. 31 सितंबर तक सेल्फ असेसमेंट नहीं करने पर इन फ्लैट मालिकों को 100 प्रतिशत पेनाल्टी के साथ जुर्माना भी देना होगा.

पटना नगर निगम ने आम लोगों से भी अपील की है कि ससमय अपनी संपत्ति कर का निर्धारण करवा लें और टैक्स का भुगतान कर पेनाल्टी से बचें. पटना नगर निगम की टीम द्वारा संपत्ति कर संग्रहण के साथ साथ नयी संपत्ति का कर निर्धारण भी ऑन स्पॉट किया जा रहा है. इसके असेसमेंट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाएं उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: अपनी हीं भतीजी से लव मैरिज कर वीडियो जारी करने वाले बिहार के उप नगर आयुक्त सस्पेंड, अपहरण का भी दर्ज था मामला…

ये भी पढ़ें: दफ्तर में शराब पीकर मसाज करवाने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किए गए सस्पेंड…

यहां से कर सकते हैं आप संपत्ति कर का भुगतान

पटना नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल https://www.pmc.bihar.gov.in/ के माध्यम से घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान आप कर सकते हैं. नगर निगम के पोर्टल पर उपलब्ध Self Assessment Form भर कर शहरवासी स्वयं कर निर्धारण और पुनर्निधारण का कार्य कर सकते हैं.

प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक नगर निगम मुख्यालय और अंचल कार्यालय में काउंटर पर आम लोग अपनी संपत्ति कर का असेसमेंट के लिए आवेदन दे सकते हैं. आम लोग निगम कर्मियों को आवंटित पीओएस मशीन अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. पेटीएम, फोन-पे, जीपे और अन्य यूपीआइ से भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं.

UN को उम्मीद, पीएम मोदी का दौरा रोकेगा Ukraine-Russia War !

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन