Bihar News: अपनी हीं भतीजी से लव मैरिज कर वीडियो जारी करने वाले बिहार के उप नगर आयुक्त सस्पेंड, अपहरण का भी दर्ज था मामला…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Aug 2024 3:33 PM
उप नगर आयुक्त और उसकी पत्नी
Bihar News: बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने अपनी हीं भतीजी से लव मैरिज शादी कर ली थी. शादी करने के बाद इन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था. जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. अब डिप्टी कमिश्नर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है.
Bihar News: बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने अपनी हीं भतीजी से लव मैरिज शादी कर ली थी. शादी करने के बाद इन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था. जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. अब डिप्टी कमिश्नर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. निलंबन अवधि में मुख्यालय कटिहार निर्धारित किया गया है.
बता दें कि नगर निगम की मेयर पिंकी देवी द्वारा दी गई सूचना और नगर निगम की जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. विभाग के अवर सचिव रशीद इकबाल द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई है. पत्र में साफ साफ कहा गया है कि शिव शक्ति कुमार के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने के साथ साथ विभागीय कार्रवाई भी होगी.
ये भी पढ़ें: दफ्तर में शराब पीकर मसाज करवाने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से किए गए सस्पेंड…
तीन सदस्यीय जांच कमिटी का किया गया था गठन
इसको लेकर तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया गया था. इनके वीडियो फुटेज, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, या उप नगर आयुक्त के काम को लेकर भी जांच हुई थी. जांच में स्पष्ट पाया गया कि शिव शक्ति कुमार प्रेम प्रसंग संबंधी वीडियो फुटेज नगर निगम के कार्यालय में बनाया है. जांच में ये भी पाया गया कि बिना छुट्टी लिए कई दिन से उप नगर आयुक्त कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें: छपरा में अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, चार घायल… परिजनों में मचा कोहराम
जांच में पाया गया शिव शक्ति अपने पद का कर रहे थे दुरुपयोग
जांच में यह स्पष्ट हो गया कि शिव शक्ति अपने पद का दुरुपयोग किए हैं. उनका यह कृत्य लोक सेवा के आचरण के प्रतिकूल है और अशोभनीय है. यह राज्य सरकार के नियमावली की भी खिलाफ है. बता दें कि शिव शक्ति अपने कार्यालय से गैर मौजूद और फरार हैं. इनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में सिर्फ जीवन चलाने भर का भत्ता मिलेगा.
कम पड़ गई रूस की सेना, संकट में पुतिन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










