पटना में सड़क किनारे ज्यादा देर खड़ी की गाड़ी तो बजेगा अलार्म, डिजिटल लाइन और ICCC कैमरों से होगी हाई-टेक निगरानी

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :01 Dec 2025 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
patna parking latest news| In Patna, an alarm will be sounded if you park on the roadside for a long time.

कमांड सेंटर में बैठे अधिकारी

Bihar News: पटना में कानून-व्यवस्था को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अब सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की रियल-टाइम निगरानी ICCC कैमरों से होगी और संदिग्ध वाहनों पर तुरंत अलर्ट जारी किया जाएगा. इससे क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट दोनों में तेजी आएगी.

विज्ञापन

Bihar News: पटना में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रशासन अब हाई-टेक मोड में आ गया है. शहर में स्मार्ट ट्रैफिक और क्राइम कंट्रोल को लेकर ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के कैमरों का उपयोग नए तरीके से किया जा रहा है. अब सड़क किनारे लंबे समय तक खड़ी रहने वाली गाड़ियों पर सीधा कंट्रोल रूम को अलर्ट जाएगा, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी.

डिजिटल लाइन से होगी निगरानी

पटना की प्रमुख सड़कों पर एक डिजिटल लाइन तैयार की जा रही है. यह लाइन सिर्फ ICCC कंट्रोल रूम में दिखाई देगी. IT टीम इसमें लगातार काम कर रही है. इस डिजिटल सिस्टम में गाड़ियों के लिए एक निश्चित समय सेट होगा. कोई वाहन तय सीमा से अधिक देर तक इस लाइन के बाहर या किनारे खड़ा रहता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देगा. इसके बाद उस वाहन का ऑटोमैटिक चालान भी काटा जाएगा.

क्राइम प्रिवेंशन में मददगार तकनीक

लंबे समय तक सड़क पर खड़ी गाड़ियों को लेकर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है. क्योंकि कई मामलों में अपराधियों ने चोरी की गाड़ी, अपहरण, हथियार सप्लाई या अपराध की साजिशों के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया है. नए सिस्टम के बाद ऐसी गाड़ियों की रियल-टाइम पहचान हो सकेगी. अगर कोई संदिग्ध वाहन कई घंटों तक खड़ा मिलता है, तो ICCC की टीम तुरंत संबंधित थाने को कॉल करेगी. पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन की छानबीन करेगी.

नया डिजिटल सिस्टम लागू होने से क्या होगा फायदा?

पटना में कई स्थानों पर लोग अपनी गाड़ियां दो से तीन दिनों तक सड़क किनारे खड़ी छोड़ देते हैं. जिससे न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी दिक्कत होती है. नया डिजिटल सिस्टम लागू होने के बाद अवैध पार्किंग पर नियंत्रण मिलेगा और सड़कें ज्यादा सुगम बनेंगी. प्रशासन का मानना है कि यह तकनीक न केवल लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करेगी बल्कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पटना की ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रणाली को भी एक नई दिशा देगी.

Also Read: Encounter In Bihar: सम्राट के गृह मंत्री बनते ही 10 दिन में दूसरा एनकाउंटर, छपरा में अपराधी नंदकिशोर राय को पुलिस ने मारी गोली

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन