2 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं चलेगी पटना मेट्रो, जानिए क्यों परिचालन रहेगा प्रभावित?

Updated:
विज्ञापन
Patna Metro News

मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन

Patna Metro News : पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन एवं प्राथमिकता कॉरिडोर के विस्तार के अवसर पर 2 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. उद्घाटन के बाद नियमित परिचालन फिर शुरू होगा.

विज्ञापन

Patna Metro News : मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन एवं प्राथमिकता कॉरिडोर के विस्तार के अवसर पर 2 जुलाई (गुरुवार) को पटना मेट्रो की सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) ने इसकी जानकारी देते हुए यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है.

आठ घंटे नहीं चलेगी मेट्रो

पीएमआरसीएल के अनुसार 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मेट्रो ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है.

शाम चार बजे से शुरू होगी सेवा

उद्घाटन समारोह संपन्न होने के बाद शाम 4 बजे से नियमित मेट्रो सेवाओं का संचालन मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद यात्री विस्तारित प्राथमिकता कॉरिडोर पर यात्रा कर सकेंगे.

यात्रियों से सहयोग की अपील

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस अस्थायी बदलाव को ध्यान में रखकर बनाएं. निगम ने कहा कि यह व्यवस्था यात्रियों को बेहतर, विस्तारित और अधिक सुविधाजनक मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

असुविधा के लिए खेद

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अस्थायी असुविधा के लिए यात्रियों से खेद व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और धैर्य के लिए आभार जताया है.

इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन