क्रिकेट खेलने के बाद गंगा नदी बना मौत का मंजर, पटना में दो किशोरों की डूबने से गई जान

Bihar News (सांकेतिक तस्वीर)
Patna News: पटना के अंटा घाट पर रविवार को उस वक्त हुआ, जब दो किशोर गंगा में स्नान करने उतरे और तेज धार में बह गए. दोनों की उम्र 12 और 16 वर्ष थी. SDRF की टीम ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया है.
Patna News: पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित अंटा घाट पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. नालारोड इलाके के दो किशोर गंगा में स्नान करने उतरे और तेज धार की चपेट में आकर डूब गए. दोनों की उम्र 12 और 16 साल बताई जा रही है. बताया जाता है कि वे क्रिकेट खेलने के बाद दोस्तों संग गंगा किनारे पहुंचे थे, जहां यह हादसा हो गया.
घटना के बाद कोहराम, SDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. थोड़ी ही देर में SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू हुआ. घंटों की मशक्कत के बाद एक किशोर का शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घाट पर पसरा मातम
जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, घाट पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले बेसुध हो गए. स्थानीय लोग भी इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर भावुक हो उठे. घटना के बाद अंटा घाट पर मातम सा माहौल छा गया.
Also Read: पटना में बड़ा पुलिस फेरबदल, SSP ने एक साथ 14 अफसरों का किया ट्रांसफर
प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, बच्चों को अकेले न भेजें घाट
पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए आम लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें. खासतौर पर बच्चों को अकेले घाट पर न भेजें और गहरे पानी से दूर रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










