Patna Crime: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने काटा भारी बवाल    

Published by :Preeti Dayal
Published at :09 May 2025 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Crime: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने काटा भारी बवाल    

Patna Crime: बिहरा में अपराधियों का मानोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. इसी कड़ी में राजधानी पटना में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. एक युवक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. 3 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी. इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा.

विज्ञापन

Patna Crime: बिहार में अपराधी पुलिस को लगातार खुली चुनौती दे रहे हैं. बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी क्रम में राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधी का तांडव देखने के लिए मिला. जहां, दानापुर में एक युवक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. फिलहाल, पुलिस पूरे घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है.  

3 लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक की पहचान रूपसपुर थाना क्षेत्र के टेश लाल वर्मा नगर निवासी नारायण बिंद के 25 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ प्रदीप के रूप में हुई. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि, गुरुवार को शाम में शंभु बिंद का पुत्र अजय फोन कर घर से बुलाकर ले गया था. जिसके बाद सुबह टहलने निकले लोगों ने प्रदीप के शव को पाटलिपुत्र स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर देखा. प्रदीप के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं और पूरा शरीर काला पड़ गया है. परिजनों की ओर से 3 लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई.

परिजनों ने जमकर किया हंगामा

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई. तो वहीं, रूपसपुर पुलिस और रेलवे पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर यह मामला बढ गया. मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा. रेलवे पुल के ऊपर बेली रोड को जाम कर दिया. इधर, मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि, तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी. मेरे पति को अपराधी ने घर से बुलाकर ले जाकर हत्या कर दी है. किसी तरह पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम हटाया.

थानाध्यक्ष ने दी घटना की जानकारी

घटना को लेकर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि, शुक्रवार को सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है और मृतक के परिजनों ने तीन लोग पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Also Read: बिहार और यूपी के बीच गंगा पर बनेगा एक और भव्य पुल, जून से शुरू होगा निर्माण, पूर्वांचल को मिलेगी नई रफ्तार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन