Patna Crime: पटना के मनेर में सनसनीखेज मर्डर, 30 वर्षीय युवक की मिली लाश, इलाके में दहशत

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Jul 2025 2:51 PM

विज्ञापन

Patna Crime: राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. चाकुओं से गोदकर उसकी लाश ईंट भट्ठे के पास फेंकी गई. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna Crime: राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर नृशंस वारदात को अंजाम दिया है. इस बार 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई और शव को व्यापुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया गया. शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई.

सबूत मिटाने की कोशिश

सूचना मिलते ही पटना सिटी एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं और उसका गला काटा गया है. शव के पास से रस्सी, बोरा और ईंट भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि युवक की हत्या किसी और जगह कर शव को यहां फेंका गया है ताकि सबूत मिटाया जा सके.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शव की पहचान नहीं हुई

पटना वेस्ट के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहचान के लिए तमाम प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं.

बावजूद इसके कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, पटना में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मनेर की इस ताजा घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन