Patna Crime News: पति से अनबन पर घर छोड़कर जा रही महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2021 7:37 PM
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है. यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के गोरिया मठ के पास की है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पटना. राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है. यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के गोरिया मठ के पास की है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें से तीन युवक करबिगहिया के बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार पीड़िता नालंदा की रहने वाली है. पति से अनबन होने पर वह घर छोड़कर जा रही थी. इसी क्रम में उसके साथ यह घटना घटित हुई है.
क्या है पूरा मामला..
इस मामले जक्कनपुर के थानाप्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया की पीड़ित महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था. कुछ दिनों पूर्व महिला की उसके पति से विवाद हो गया. जिसके बाद महिला घर छोड़कर बख्तियारपुर जा रही थी. तभी पटना जंक्शन के पास एक होटल में पीड़ित महिला का कुछ युवकों से खाना खाने के दौरान जान पहचान हुई. पीड़ित महिला ने युवकों के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. युवकों ने इसका ही लाभ उठाते हुए उसे अपने साथ लेकर घर गये. जहां इस घटना को अंजाम दिया. जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










