पटना में एक और हॉस्टल कांड, औरंगाबाद की बेटी की पीजी में हत्या, जानिए परिजनों ने किस पर लगाया आरोप

Updated at : 19 Jan 2026 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में एक और हॉस्टल कांड, औरंगाबाद की बेटी की पीजी में हत्या, जानिए परिजनों ने किस पर लगाया आरोप
पटना के हॉस्टल में औरंगाबाद की छात्रा की डेड बॉडी मिलने के मामले में FIR दर्ज

Patna Crime: पटना में नीट छात्रा केस का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक और मामला सामने आ गया है. औरंगाबाद की छात्रा की डेड बॉडी पटना के एक हॉस्टल में मिली. परिजनों ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना में एक और हॉस्टल कांड का खुलासा हुआ है. 6 जनवरी को पटना के ही एक हॉस्टल में औरंगाबाद की छात्रा (15 वर्ष) की हत्या की गई. वह एग्जिबिशन रोड के परफैक्ट गर्ल्स पी.जी. हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस मामले में परिजनों ने एफआईआर दर्ज कर हॉस्टल संचालक समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है.

एफआईआर में क्या कुछ दर्ज कराया

एफआईआर के मुताबिक, परिजनों ने मुसाहीद रेजा, मुकर्रम रेजा, हॉस्टल के संचालक, वार्डेन खुशबू कुमारी, हॉस्टल के इंचार्ज, उसकी सहेली समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि इन सब की मिलीभगत से उनकी बेटी की हत्या की गई. एफआईआर में यह भी बताया गया कि छात्रा की डेड बॉडी को पुलिस और पेरेंट्स के नहीं रहते हुए बेड पर रखा गया. इसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तब उसे पुलिस की गाड़ी से ही पीएमसीएच ले जाया गया.

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा की बॉडी और विडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि उनकी बच्ची की साजिश के तहत हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुलिस से मामले में सख्ती से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

पटना के हॉस्टल पर उठ रहे सवाल

पटना में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में अभी जांच-पड़ताल जारी है. परिजन के साथ-साथ विपक्ष भी न्याय की मांग कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी भी जांच कर रही है. यह मामला अब तक शांत भी नहीं हुआ था कि एक और हॉस्टल में छात्रा की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. साथ ही सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या पटना में छात्राएं हॉस्टल में सुरक्षित नहीं है?

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां लेकर पहुंची महिला कार्यकर्ता ने कहा- सम्राट चौधरी को देंगे

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन