पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल का ग्राउंड बिना अनुमति के खोदा, कहां गयी मिट्टी, पता नहीं

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल का ग्राउंड बिना अनुमति के खोदा, कहां गयी मिट्टी, पता नहीं

शहर के दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट स्कूल के खेल मैदान को बिना अनुमति के खोद दिया गया. जिसकी वजह से मैदान में बड़ा गड्ढा हो गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शहर के दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट स्कूल के खेल मैदान को बिना अनुमति के खोद दिया गया. जिसकी वजह से मैदान में बड़ा गड्ढा हो गया है. हैरत की बात यह कि मैदान में गड्ढा खोदने के बाद मिट्टी कहां गयी यह पता नहीं चल पाया है. स्कूल की प्राचार्या सरिता शर्मा ने बताया कि सोमवार को नगर निगम से बात कर ठेकेदार का पता लगाया जायेगा और मैदान की दोबारा मिट्टी भरी जायेगी. उन्होंने कहा कि मिट्टी नहीं भरी गयी तो बड़ा हादसा हो सकता है. मैदान में स्कूल के अलावा आस पास के छोटे बच्चे भी खेलने के लिए आते हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने स्कूल की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालय के पास भी तालाब निर्माण को लेकर कोई सूचना नहीं है. बता दें कि पटना कॉलेजिएट स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया गया है. मॉडल स्कूल में बच्चों के लिये खेल मैदान नहीं होगी तो किसी भी तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने और विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स की प्रैक्टिस में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन