Patna-Bettiah NH: मानिकपुर-साहेबगंज नेशनल हाईवे बनने का रास्ता साफ, 1712.33 करोड़ मंजूर

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Patna-Bettiah NH: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने पटना-बेतिया फोरलेन एनएच (Patna-Bettiah NH) के मानिकपुर-साहेबगंज एनएच को बनाने की अनुमति दे दी है.

विज्ञापन

Patna-Bettiah NH: केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है. गुरुवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने बिहार के कई जिलों को फायदा पहुंचाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-139W के चौड़ीकरण के लिए अनुमति दे दी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-139W पर मानिकपुर से साहेबगंज इस 44.65 किमी लंबाई वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 1712.33 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है. यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, जिससे वैशाली और मुजफ्फरपुर जिलों के धार्मिक पर्यटन और आर्थिक विकास को लाभ होगा. परियोजना की मुख्य विशेषताओं में 1 प्रमुख पुल, 3 फ्लाईओवर, 25 अंडरपास और 1 आरओबी शामिल हैं.”

बिहार की समृद्धि का रास्ता खुलेगा

नितिन गडकरी ने 2019 में ही इसका शिलान्यास किया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण में आ रही परेशानियों के कारण यह प्रोजेक्ट चार साल तक बाधित रहा. अब सभी मानकों को पूरा कर लिया गया है. सभी अड़चनों को ख़त्म कर लिया गया है. जिसके बाद नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी सूचना दी. बता दें कि यह हाईवे नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगा.

यह नेशनल हाइवे बिहार की राजधानी पटना से सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर के साथ उत्तरप्रदेश के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर होते भगवान राम की नगरी अयोध्या तक जाने का यह सबसे कम समय में पहुंचने वाला एनएच होगा. इसके हाईवे के बनने से प्रदेश में आर्थिक विकास का रास्ता खुलेगा.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने तरारी विधानसभा सीट के लिए किया नामांकन, जानें क्या कहा

स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड, मैसेज या कॉल आये तो हो जाएं सावधान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन