Smart Meter: स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को निशाना बना रहे साइबर फ्रॉड, मैसेज या कॉल आये तो हो जाएं सावधान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Oct 2024 10:03 PM

विज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर

Smart Meter: साइबर ठगी को लेकर तरह-तरह के मामले आ रहे हैं. साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं. खास तौर पर उनके निशाने पर स्मार्ट मीटर उपभोक्ता आ रहे हैं.

विज्ञापन

Smart Meter: कैमूर जिले में साइबर ठगी को लेकर तरह-तरह के मामले आ रहे हैं. साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना रहे है. खास तौर पर उनके निशाने पर स्मार्ट मीटर उपभोक्ता आ रहे हैं. कुछ ऐसे ही मामले में शुक्रवार को आया. उपभोक्ता महेश गुप्ता ने बताया कि हमारे मोबाइल नंबर पर एक मैसेज और कॉल आया. मैसेज में लिंक भेजा गया था, हमने कॉल रिसीव किया तो अपना नाम मृत्युंजय बताया और अपने आप को विद्युत कर्मी बताकर 19 रुपये का रिचार्ज करने को बोला गया, नहीं तो लाइन काट दिया जायेगा. हमने कहा कि विद्युत कार्यालय में जाकर बात कर लेते हैं, हमारे मीटर में अभी बैलेंस बचा हुआ है, तभी मृत्युंजय कुमार द्वारा कॉल काट दिया गया.

तुरंत बाद 9800 रुपये की निकासी

महेश गुप्ता ने आगे बताया, “उसके तुरंत बाद हमारे खाते से 9800 का फर्जी निकासी का मैसेज आ गया, जिसको देख मैं विद्युत कार्यालय पहुंचा, कार्यालय में बताया गया कि कार्यालय से लाइन काटने या जोड़ने को लेकर कोई कॉल नहीं किया जाता है. साथ ही बताया कि जिले में इस समय साइबर फ्रॉड का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है, जहां अब साइबर फ्रॉड अब बिजली उपभोक्ताओं को भी निशाना बनाने लगे हैं. खासतौर से उनकी निशाने पर स्मार्ट मीटर उपभोक्ता आ रहे हैं और जल्दबाजी में कई कस्टमर इन जालसाजों के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान कर बैठते हैं.”

क्या कह धमकाते हैं साइबर फ्रॉड

जानकारी के मुताबिक, प्रीपेड मीटर एक मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जाता है, इसके जरिये उन्हें बिजली मिलती है. साइबर फ्रॉड करने वाले बदमाश किसी तरह से ग्राहकों का अकाउंट चेक करते हैं, फिर फर्जी मैसेज या कॉल के जरिये लोगों से रिचार्ज करने की बात कहकर कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता गोरखनाथ प्रसाद ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लाइन काटने या जोड़ने को लेकर कार्यालय से कभी फोन नहीं जाता है. इस समय बिजली उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाते हुए साइबर फ्रॉड काफी बढ़ा हुआ है, इससे सचेत रहें.

इसे भी पढ़ें: पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी, एक और ट्रेन के समय में हुआ इजाफा

Gaya: धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में हुआ बदलाव, जानें अब किन स्टेशनों से गुजरेगी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन