ePaper

पटना बना रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी का विजेता

Updated at : 26 May 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना बना रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी का विजेता

पटना की टीम रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का विजेता बन गया है. मोइनुल हक स्टेडियम में रविवार को खेले गये फाइनल में जमुई को छह विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना. पटना की टीम रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का विजेता बन गया है. मोइनुल हक स्टेडियम में रविवार को खेले गये फाइनल में जमुई को छह विकेट से पराजित किया. जमुई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवर में 145 रन बनाये. विवेक कुमार सिंह ने सर्वाधिक 34 रन, कुमार ललन सौरभ ने 23 और सचिन कुमार भारद्वाज ने 12 रन बनाये. पटना की ओर से प्रियांशु, अमित कुमार और आयुष ने तीन-तीन विकेट झटके. शाश्वत जीत राज और सत्यम कुंदन कुमार को दो-दो विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करते हुए पटना ने 17.4 ओवर में चार विकेट खोकर 148 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की. कप्तान प्रखर प्रदीप ज्ञान ने 32 रन, अनमोल नीरज कुमार ने 35 और रौनीत दीपक कुमार ने 34 रन बनाये. जमुई की ओर से हिमांशु नंदन कुमार ने दो विकेट चटकाये. कप्तान अमन कुमार सिंह और अरमान अभय कुमार को एक-एक विकेट मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन