Patna Airport: हाई क्लास वाले पटना एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में, मल्टी लेबल पार्किंग, 64 चेक इन काउंटर के साथ मिलेगी ये फैसिलिटी

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट का काम अब अंतिम चरण में है. जल्द ही इसका शुभारंभ भी किया जाएगा. दिल्ली-मुंबई जैसे तैयार हुए हाई क्लास वाले पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहद खास सुविधा मिलने वाली है. मल्टी लेबल पार्किंग, 64 चेक इन काउंटर के साथ और भी कई सुविधा मिलेगी.
Patna Airport: दिल्ली-मुंबई जैसे एयरपोर्ट की तरह पटना एयरपोर्ट भी लगभग बनकर तैयार हो गया है. नए एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. जल्द ही पीएमओ से परमिशन मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर दिया जाएगा. खास बात यह है कि, अब पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को हाई लेवल की सुविधा मिलेगी. सिक्योरिटी चेक इन के बिंदु के अलावा बोर्डिंग पास के लिए लंबी लाइन में खड़े होकर यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
64 चेक इन काउंटर के साथ 5 एयरोब्रिज
वहीं, अन्य सुविधाओं की बात की जाए तो, टर्मिनल भवन में 64 चेक इन काउंटर होंगे. सुरक्षा जांच बिंदु को भी बढ़ाकर पांच गुना कर दिया गया है. इसका अलावा दरवाजे की बात करें तो, अभी जो टर्मिनल बिल्डिंग है, उसमें आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग दरवाजे हैं और दोनों एक ही तल पर है. लेकिन, नए टर्मिनल बिल्डिंग में आगमन भूतल पर तो वहीं प्रस्थान पहले तल पर होगा. विमानों की पार्किंग 5 से बढ़ाकर 11 कर दिया गया है. इसके साथ ही 5 एयरोब्रिज होंगे.
मल्टी लेबल पार्किंग है बेहद खास
पार्किंग की बात करें तो, नए परिसर में मल्टी लेबल पार्किंग को टर्मिनल भवन से जोड़ने का काम पूरा हो गया है. चार फ्लोर वाले इस पार्किंग में 750 कारों को लगाने का इंतजाम है. टर्मिनल भवन के आगमन और प्रस्थान क्षेत्र तक कार से आने-जाने के अलावा पार्किंग की ओर भी जाने का एलिवेटेड रास्ता तैयार किया गया है. पटना एयरपोर्ट पर डोरमेट्री भी सुविधा देने की तैयारी है. इसके साथ ही विमानों की लेटलतीफी या रद्द होने की स्थिति में भी यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. खान-पान की सुविधा को लेकर भी पूरी व्यवस्था की गई है. खबर की माने तो, पटना एयरपोर्ट से साल में एक करोड़ यात्री आ-जा सकेंगे तो वहीं साल के अंत होते-होते करीब 75 जोड़ी विमानों की आवाजाही पटना एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










