कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ रेप और मर्डर के बाद पटना एम्स में हड़ताल शुरू, ओपीडी और ओटी सेवाएं बाधित…

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते मेडिकल के छात्र

Patna AIIMS News: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी छात्रा के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में देशव्यापी अभियान के तहत पटना एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी.

विज्ञापन

Patna AIIMS News: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी छात्रा के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में देशव्यापी अभियान के तहत पटना एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी. इस हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी और ओटी सेवाएं बाधित हो गई हैं. दूर दराज के जिलों से आए मरीजों उनके परिजनों और अन्य लोगों को एम्स में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपने मरीज का इलाज करवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि डॉक्टर को हड़ताल से दूर रहना चाहिए. देश में कहीं ना कहीं रोज इस तरह की घटनाएं होते रहती हैं लेकिन इस तरह से पूरे देश में सारे अस्पतालों में इलाज काम ठप कर देना कहीं से उचित नहीं है. डॉक्टर तो भगवान का रूप होते हैं और भगवान ही अपने अपने मरीज के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो उनका क्या होगा.

बैनर तले सीबीआई जांच की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर्स

एम्स अस्पताल के जूनियर डॉक्टर रेजिडेंट बड़ी संख्या में एम्स के बाहर प्रदर्शन करने उतर गए. बड़े-बड़े बैनर पर कोलकाता में हुई घटना के विरोध सीबीआई जांच की मांग न्यायिक प्रक्रिया में तेजी से स्पीड ट्रायल चलाने पीड़ित को न्याय दिलाने तक, विरोध जारी रहेगा आदि नारेबाजी कर रहे. दरअसल, घटना ने मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों, पीजी छात्रों, और रेजिडेंट डॉक्टरों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है.

प्रदर्शन करते एम्स के जूनियर डॉक्टर्स

ये भी पढ़ें: बिहार के राज्यपाल की सुरक्षा में सेंध, पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था बेटा, एसपी ने मामले पर लिया संज्ञान…

ओपीडी समेत कई सेवाएं रहेंगी बंद, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने ओपीडी समेत कई सेवाओं को बंद करने का ऐलान किया है, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं. एम्स के डॉक्टर्स ने अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी, ओटी, और वार्ड में काम नहीं करने का फैसला किया है.

उनकी मांग है कि कोलकाता की इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाए, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.इसके साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे को भी प्राथमिकता दी जाए. जूनियर डॉक्टरों ने केंद्र और राज्य सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

यह दूसरा निर्भया कांड, दरिंदो को कठोर सजा मिले…

पटना एम्स में प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि यह दूसरा निर्भया कांड हुआ है इसमें कठोर सजा मिलनी चाहिए. डॉक्टर ने कहा कि सबसे पहले न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए. पुलिस को जल्द से जल्द मामले में अपराधों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट करना होगा. पीड़िता को न्याय मिले इसको लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. कहा कि इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया गया है. ओपीडी को बंद रखा गया है.

ganga का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए बन रहा समस्या

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन