बिहार के राज्यपाल की सुरक्षा में सेंध, पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था बेटा, एसपी ने मामले पर लिया संज्ञान…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Aug 2024 1:54 PM
लाल घेरे में फर्जी चौकीदार, पिता की जगह कर रहा था ड्यूटी
Governor Security Lapse: मोतिहारी से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी की खबर आ रही है. बता दें कि राज्यपाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हो गई.
Governor Security Lapse: मोतिहारी से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी की खबर आ रही है. बता दें कि राज्यपाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हो गई. यहां एक शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी करते पकड़ा गया. पूछताछ में जानकारी मिली कि युवक अपने पिता की जगह ड्यूटी कर रहा था और पुलिस वालों के साथ सेल्फी भी ली थी.
बता दें कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मंगलवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. उनकी सुरक्षा में तैनात एक फर्जी चौकीदार वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था. वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. जबकि राज्यपाल का जहां दौरा होता है वहां कई लेयर की जांच और सुरक्षा व्यवस्था होती है.
ये भी पढ़ें: बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन, देखें इस लिस्ट में कौन-कौन है शामिल…
किसकी वर्दी पहनकर कर रहा था ड्यूटी ?
जानकारी के अनुसार घोड़ासाहन थाना के सपहा में तैनात चौकीदार रामजतन यादव की ड्यूटी राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी. लेकिन, उनकी जगह उनका बेटा वर्दी पहनकर सुरक्षा में तैनात हो गया. ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपने पिता का वर्दी पहन अक्सर वीडियो बनाया करता है या फोटो डालते रहता है. हद तो तब हो गई जब वो वर्दी पहनकर राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात हो गया.
एसपी ने लिया संज्ञान, जांच कर होगी कार्रवाई
पुलिस की यह लापरवाही जब सामने आई तो हड़कंप मच गया. मोतिहारी के एसपी कांतेश मिश्रा इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. बता दें कि पिता की जगह वर्दी पहन ड्यूटी कर रहे जयप्रकाश अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी डाली. उसके बाद यह मामला सामने आया.
ganga का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए बन रहा समस्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










