PHOTO: दो घंटे की बारिश से लबालब भरा पटना शहर, विधानसभा से लेकर साहबों के आवास में जमा पानी, देखें तसवीर

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Jul 2021 1:03 PM

विज्ञापन

रविवार की दोपहर में हुई दो घंटे की तेज बारिश में ही पूरा पटना शहर पानी-पानी हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को सुबह 8.30 बजे से 5.30 बजे के बीच कुल 77.2 मिमी की बारिश हुई. इसमें से अधिकतर दोपहर 12.15 से 1.45 बजे के बीच हुआ. इसके कारण सड़कों पर जगह जगह पानी लग गया.

विज्ञापन

रविवार की दोपहर में हुई दो घंटे की तेज बारिश में ही पूरा पटना शहर पानी-पानी हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को सुबह 8.30 बजे से 5.30 बजे के बीच कुल 77.2 मिमी की बारिश हुई.

undefined

दोपहर 12.15 से 1.45 बजे के बीच अधिक बारिश हुई. चूंकि इस समय बारिश की रफ्तार बेहद तेज थी. इसके कारण सड़कों पर जगह जगह पानी लग गया. साथ ही गोलंबरों पर भी भीतर की ओर जलजमाव हो गया.

undefined

बारिश के कारण शहर के अधिकतर निचले इलाकों में पानी लग गया. हालांकि ज्यादातर इलाकों में जितनी तेजी से जलजमाव हुआ, उतनी ही तेजी से पानी निकलता भी दिखा और देर शाम तक अधिकतर जगहों से पानी निकल गया.

undefined
Also Read: Bihar Flood: बिहार की आठ नदियां लाल निशान के पार, भारी बारिश से सूबे में गहराया बाढ़ का संकट

तेज बारिश से होने वाले जलजमाव से सबसे ज्यादा परेशानी उन मुहल्लों में हुई जो निचले इलाकों में बसे हैं. इसके कारण कंकड़बाग के इंदिरा नगर, राजेंद्रनगर के कई इलाकों, नेपाली नगर समेत राजीव नगर और दीघा के कई इलाकों समेत कई मुहल्लों में जलभराव हो गया. हलांकि इनमें राजीव नगर और दीघा के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों से रविवार शाम तक पानी निकल गया था.

undefined

कई जगह जहां पहले से सड़क पर मिट्टी फैली थी या पक्की सड़क नहीं थी, वहां इससे फिसलन भी हो गयी, जिससे लोगों को आने जाने में परेशान हुई. मीठापुर बस स्टैंड के पास मीठापुर पुल के करबिगहिया लेन के निर्माण के कारण कई जगह यह समस्या दिखी.

undefined

कंकड़बाग और राजीव नगर के कुछ क्षेत्रों में भी यह समस्या दिखी. इधर, पानी का निकालने को काम देर रात तक चलता रहा. कई मुहल्लों में पानी निकल भी गया था. दावा है आज सभी इलाकों से पानी निकल जायेगा.

undefined

बारिश के बावजूद रविवार को शहर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी और यह शनिवार की तुलना में 2.7 डिग्री अधिक हो गया. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, वहीं रविवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा.

undefined

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन