ePaper

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना में आज पशुपति पारस, कटप्पा-बाहुबली के पोस्टर से चिराग खेमे का हमला

Updated at : 23 Aug 2021 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना में आज पशुपति पारस, कटप्पा-बाहुबली के पोस्टर से चिराग खेमे का हमला

लोजपा में टूट के बाद रामविलास पासवान के भाई व हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस आज पटना पहुंच रहे हैं. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ये उनका पहला बिहार दौरा है. वहीं उनके आगमन को लेकर पटना में पोस्टर वॉर भी चालू हो गया है. चिराग गुट बाहुबली और कटप्पा की तसवीरों के साथ प्रहार करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

लोजपा में टूट के बाद रामविलास पासवान के भाई व हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस आज पटना पहुंच रहे हैं. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ये उनका पहला बिहार दौरा है. वहीं उनके आगमन को लेकर पटना में पोस्टर वॉर भी चालू हो गया है. चिराग गुट बाहुबली और कटप्पा की तसवीरों के साथ प्रहार करते नजर आ रहे हैं.

लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार अपने बिहार दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं. इसके लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर लोजपा कार्यालय बेली रोड, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर व डाक बंगला चौराहा सहित राजधानी की तमाम सड़कों पर पोस्टर बैनर, होर्डिंग और तोरण द्वार लगाया गया है.

वहीं पशुपति पारस के विरोध में सक्रिय चिराग खेमा इस दौरे को लेकर हमलावर है. पटना में विवादित पोस्टर से हमला जारी है. एक बार फिर कटप्पा और बाहुबली के पोस्टर से पासवान परिवार में चाचा और भतीजे के लड़ाई को दिखाया जा रहा है. एक पोस्टर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्टर को कृष्णा सिंह के हवाले से लगाया गया है. जो खुद के लिए चिराग गुट वाली लोजपा में प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी लिखते हैं.

Also Read: जातीय जनगणना पर दिल्ली में पीएम मोदी के साथ अहम बैठक खत्म, जानिए नीतीश कुमार ने मीटिंग के बारे में क्या कहा…
undefined

विवादित पोस्टर में कटप्पा को गद्दार चाचा बताकर दिखाया गया है. वहीं बाहुबली को भतीजा बताया गया है. फिल्म बाहुबली के उस दृश्य को सामने रखा गया है जहां कटप्पा ने मामा बनकर बाहुबली को धोखे से मारा था. वहीं पारस खेमा अपने नेता के आगमन को लेकर खास उत्साहित दिखा. पटना की सड़कों पर स्वागत के लिए उनके समर्थक दिख रहे हैं.

स्वागत समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी, सांसद चंदन सिंह व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह पटना एयरपोर्ट एवं हाजीपुर में उपस्थित रहेंगे.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन