भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की खुशी में रविवार की देर शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ आतिशबाजी की एवं मनेर का लड्डू बांट कर खुशियां मनायीं.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना.
देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की खुशी में रविवार की देर शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ आतिशबाजी की एवं मनेर का लड्डू बांट कर खुशियां मनायीं. कार्यकर्ता सुबह से ही पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार कर रहे थे. उनके तीसरी बार शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े, लड्डू बांटे एवं आतिशबाजी ककर एक-दूसरे को बधाई दी. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बनकर रहेगा. पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, आनंद पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










