Operation Sindoor: 'कलमा पूछने वालों को भारतीय सेना ने महाभारत सुना दी', युवा सांसद ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

Published by :Paritosh Shahi
Published at :07 May 2025 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
Operation Sindoor: 'कलमा पूछने वालों को भारतीय सेना ने महाभारत सुना दी', युवा सांसद ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

सांसद शांभवी चौधरी

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके ले लिया है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोजपा (रा) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है. पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया है.

विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शांभवी चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना को सलाम करते हैं. आज अगर हम सुरक्षित महसूस करते हैं, तो यह भारतीय सेना की वजह से है. बहुत ही रणनीतिक और समझदारी भरे तरीके से आतंकवादियों के बेस कैंपों को पूरी तरह से नष्ट किया गया है. पहलगाम में टूरिस्टों पर हमले का कड़ा जवाब दिया गया है और कहीं न कहीं भारत की अखंडता और संप्रभुता पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिला है.

मॉक ड्रिल पर क्या बोले चौधरी

शांभवी चौधरी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों की बची जमीन को भी मिट्टी में मिला देंगे. ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसे मिट्टी में मिला दिया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वजह से आज हर भारतीय सुरक्षित महसूस करता है. बिहार के पांच जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल पर उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से जो गाइडलाइंस आई है. हमें उसका पालन करना होगा. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. यह हमारी भलाई के लिए किया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भारत ने लिया बदला

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया. भारतीय सेना ने 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया. हमले के बाद भारत ने कहा कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और गैर-उग्र प्रकृति की रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है.

भारत ने लक्ष्यों के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय हिंदू और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी.

इसे भी पढ़ें:  पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन