ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पूरे बिहार में अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 May 2025 7:45 AM
पूरे बिहार में अलर्ट
Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा मंगलवार देर रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद राजधानी पटना समेत कई शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों के बीच चर्चा का माहौल गरम है.
Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा मंगलवार की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए किए गए इस अभियान को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया, जिसने आधी रात के सन्नाटे में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया.
जब लोग गहरी नींद में थे, भारतीय सेना अपनी रणनीति को अंजाम दे रही थी. जैसे ही बुधवार की सुबह लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी मिली, देशभक्ति की भावना के साथ-साथ जिज्ञासा की लहर दौड़ गई. लोग टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपडेट लेने लगे. हर चाय दुकान और चौक-चौराहे पर सिर्फ इसी घटना की चर्चा हो रही है.
आधी रात बढ़ी पुलिस की सक्रियता
पटना शहर में आधी रात के बाद से ही पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई थी. प्रमुख स्थानों, चौराहों और रेलवे स्टेशनों पर गश्ती गाड़ियां लगातार चक्कर लगा रही थीं. पुलिस अधिकारी और जवान राहगीरों को रोककर पूछताछ कर रहे थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऊपर से सख्ती के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है.
खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं, खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.
बढ़ी सैन्य कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे लोग
लोगों में इस कार्रवाई को लेकर गर्व की भावना दिखी, लेकिन साथ ही इस बात की भी चिंता थी कि पाकिस्तान की ओर से कोई जवाबी हमला तो नहीं होगा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही लोग बड़ी सैन्य कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे, और जब यह हुआ, तो अब आगे की रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. बिहार समेत पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गूंज सुनाई दे रही है. यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है.
Also Read: बिहार को जल्द मिलेगी तीसरी अमृत भारत ट्रेन, इस जिले से पंजाब का सफर होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










