ePaper

शुद्ध हवा के लिए पटना में लगेगा हरियाली का तड़का, 200 प्रजातियों के लगाए जाएंगे एक लाख पौधे

Updated at : 21 Apr 2025 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
patna plantation news| One lakh plants of 200 species will be planted in Patna for clean air

पौधारोपण की सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना की हवा को शुद्ध और वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए एक बड़ा पौधारोपण अभियान शुरू किया जा रहा है. इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 200 प्रजातियों के एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना की हवा को शुद्ध करने और शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा पौधारोपण अभियान शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे. खास बात यह है कि इस बार आम, महुआ, महोगनी, जामुन, बेल, कटहल जैसे छायादार और फलदार वृक्षों की करीब 200 अलग-अलग प्रजातियों को शामिल किया गया है. जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी.

इन जगहों पर होगा पौधारोपण

पौधारोपण के लिए प्रमुख स्थानों में अटल पथ, जेपी गंगा पथ, दीघा घाट, बेली रोड, गर्दनीबाग और अन्य प्रमुख सड़क किनारे के क्षेत्र शामिल हैं. पार्क प्रमंडल और पटना वन प्रमंडल, नगर निगम के साथ मिलकर दानापुर, फुलवारी और खगौल नगर परिषद् क्षेत्रों में पौधे लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करेंगे.

इससे पहले कई पेड़ों का हुआ था ट्रांसप्लांट

हालांकि, इससे पहले शहर में कई पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया था, लेकिन उसमें से लगभग 50 फीसदी पेड़ सूख चुके हैं. विकास कार्यों के चलते बेली रोड, अटल पथ और गर्दनीबाग जैसे क्षेत्रों में हरे-भरे पेड़ काट दिए गए थे. अब उन्हीं इलाकों में हरियाली लौटाने की कोशिश की जा रही है.

लोगों को संजीवनी देने का काम करेगा पौधारोपण अभियान

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि शहर में वायु गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों में इजाफा हुआ है. ऐसे में यह पौधारोपण अभियान राजधानी के पर्यावरण को संजीवनी देने का काम करेगा. प्रशासन की योजना है कि हर लगाए गए पौधे की मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके.

Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में बसेंगे इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन