Nowcast Bihar: बिहार के 8 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jun 2025 5:15 PM

विज्ञापन

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 8 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतवानी जारी की है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ हल्की वर्षा होने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में कल बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में माध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पश्चिमी चंपारण, अररिया, और किशनगंज में तेज आंधी के साथ बारिश होगी. इन जिलों में मौसम विभाग ने मेघगर्जन की भी चेतावनी जारी की है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू

इन जिलों में गर्मी से बेहाल रहेंगे लोग

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में मौसम शुष्क रहने की बात कही है. इन जिलों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. यहां उमस भरी गर्मी बनी रहेगी.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन