पुलिस चालक बनने के लिए अब लाने होंगे 40% अंक

बिहार पुलिस में चालक पद पर बहाली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 की जगह कम से कम 40% अंक लाना होगा.
संवाददाता, पटना बिहार पुलिस में चालक पद पर बहाली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 की जगह कम से कम 40% अंक लाना होगा. पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को 36.5%, अतिपिछड़ा वर्ग को 34% और एससी-एसटी व महिला वर्ग अभ्यर्थियों को 32% अंक लाना होगा. गृह विभाग ने बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली में संशोधन करते हुए प्रावधान किया है. सामान्य ज्ञान व समसामयिक मुद्दों से 60% प्रश्न : नियमावली में लिखित परीक्षा के कोर्स में भी बदलाव हुआ है. सामान्य ज्ञान और समसामायिक मुद्दों से संबंधित 60% प्रश्न पूछे जायेंगे. शेष 40% प्रश्नों में 20% मोटर वाहन अधिनियम तथा यातायात चिह्नों व संकेतों से संबंधित, जबकि 20% प्रश्न विभिन्न गाड़ियों के पार्ट-पुर्जे, लुब्रिकेटिंग व रखरखाव आदि से संबंधित होंगे. टेस्टिंग ट्रैक में जीप व कार चलाने को लेकर भी अंकों को पुनर्निर्धारण किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




