ePaper

सोन नदी में अवैध वसूली और हथियार तस्करी का कुख्यात गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
सोन नदी में अवैध वसूली और हथियार तस्करी का कुख्यात गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज गंभीर मामले में फरार चल रहा कुख्यात अंकित बाबा उर्फ बिरू उर्फ प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज गंभीर मामले में फरार चल रहा कुख्यात अंकित बाबा उर्फ बिरू उर्फ प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहटा थाना क्षेत्र में बीते 23 अगस्त को सोन नदी इलाके में नाविकों से अवैध वसूली और बड़ी वारदात की योजना की सूचना पर पुलिस ने लोडेड एके-47, 7.62 एमएम के 21 जिंदा कारतूस, 315 बोर रायफल और 103 राउंड कारतूस बरामद किये थे. इसी मामले में कई गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि मुख्य आरोपित अंकित बाबा फरार था. शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि अंकित अमनाबाद सोन नदी घाट पर पहुंचा है. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर अपराधी को दबोच लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन