एक सप्ताह से नहीं आ रहा पानी, जाम की सड़क

दानापुर. नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 36 के गाभतल व राउंड टेबुल मोहल्ले के लोग एक सप्ताह से पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं.
दानापुर. नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 36 के गाभतल व राउंड टेबुल मोहल्ले के लोग एक सप्ताह से पेयजल की संकट से जूझ रहे हैं. शुक्रवार को गाभतल के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा. पेयजल संकट के खिलाफ महिला व बच्चों ने डिब्बा व अन्य बर्तन लेकर दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को राज नारायण द्वार के पास जाम कर प्रदर्शन किया. जाम के कारण करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा है. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि दो सप्ताह से त्रिभुवन पार्क परिसर जलापूर्ति पंप में तकनीकी खराबी है. लोग कुआं व चापाकल का पानी पीने को विवश हैं. परिषद के इओ पंकज कुमार ने बताया कि पंप की मरम्मत की जा रही है. जल्द ही जलापूर्ति बहाल की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




