ePaper

नीतीश कुमार को कोई घेरकर नहीं रख सकता: उपेंद्र कुशवाहा

Updated at : 22 Jul 2025 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार को कोई घेरकर नहीं रख सकता: उपेंद्र कुशवाहा

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई घेरकर नहीं रख सकता है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई घेरकर नहीं रख सकता है. हमने जदयू के कार्यकर्ताओं और जदयू की समर्थक जनता की भावनाओं को अपने शब्दों में सोशल मीडिया पर साझा किया है. कहा कि एकबार नहीं, बल्कि बार-बार पढ़ने से इसका अर्थ निकलेगा. मैंने जो लिखा है, उसकी व्याख्या करने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर श्री कुशवाहा ने कहा कि मैंने जो लिखा है, उसका मतलब आप समझ जाइये. राजनीति में आने के लिए कोई किसी को नहीं रोक सकता है. ये जदयू का अपना मामला है. मैंने सिर्फ जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों की राय रखी है. वे सोमवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. श्री कुशवाहा ने कहा कि आगामी पांच सितंबर को पार्टी की ओर से पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार, रैली की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन