सीएम नीतीश ने अगले मुख्‍यमंत्री का किया ऐलान? सम्राट के कंधे पर हाथ रख कहा, आगे यही सब काम देखेंगे...

Updated at : 18 Mar 2026 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar Samrat Chaudhary CM Bihar

जमुई में जन सभा के दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई की जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के अगले सीएम के नाम से पर्दा हटा दिया है? ये अलग बात है कि बीजेपी अपना सीएम तय करेगी. मगर सीएम नीतीश ने अपनी पसंद साफ कर दी है.

विज्ञापन

Nitish Kumar Samrat Chaudhary Next CM Bihar : बिहार से इस वक्‍त बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाने वाले हैं. मुख्‍यमंत्री की कुर्सी खाली होने वाली है. ऐसे में वो सम्राट चौधरी पर भरोसा दिखा रहे हैं. ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं. दरअसल, राज्‍यसभा जाने के लिए उन्‍होंने अपना नामांकन किया, इसके बाद उनके समर्थन में उन्‍होंने 44 वोट हासिल किए. अब उनका राज्‍यसभा जाना तय है. लेकिन राज्‍ससभा जाने से पहले वो लगातार Samrat choudhary पर अपना भरोसा और विश्‍वास जताते नजर आ रहे हैं. आज उन्‍होंने जमुई में समृद्ध‍ि यात्रा में यह साफ कह दिया है कि ‘आगे यही सब काम देखेंगे.’

राज्‍यसभा जाने से पहले ‘सियासी मैसेज’?

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का Rajya Sabha जाना लगभग तय माना जा रहा है. नामांकन के बाद उन्हें पर्याप्त समर्थन भी मिल चुका है. ऐसे में बिहार की राजनीति में यह सवाल उठने लगा है अगर नीतीश केंद्र की राजनीति में जाते हैं, तो बिहार की कमान किसके हाथ में होगी? जमुई की सभा के दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सवाल पर विराम लगा दिया है. माना जा रहा है कि मंच से नीतीश कुमार का सम्राट चौधरी के कंघे पर हाथ रख कर ये कहना ‘अब आगे यही सब देखेंगे’ उन सवालों पर विराम लगाने के लिए काफी है.

मंच पर दिखी ‘बॉडी लैंग्वेज पॉलिटिक्स’

राजनीति में शब्दों के साथ-साथ बॉडी लैंग्वेज भी बहुत मायने रखती है. बिहार की राजनीति में हर कदम का एक खास मकसद होता है. मगर आज जो मैसेज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार देते नजर आए हैं उससे ये साफ होता है कि Bihar के next CM के रूप में सम्राट चौधरी न केवल उनकी पहली पसंद हैं बल्कि उनके चहेते भी हैं.

सीएम नीतीश ने ऐसे जताया सम्राट पर भरोसा 

  • नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा
  • सार्वजनिक मंच से भरोसा जताया
  • “आगे यही सब काम देखेंगे” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया

12 मार्च को भी दे चुके हैं संकेत

पाठकों को याद दिला दें नीतीश कुमार ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. इससे पहले 12 मार्च को भी उन्होंने एक जनसभा में कहा था कि उनकी नजर में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा हैं. लगातार दो बार इस तरह के बयान आने से यह चर्चा और मजबूत हो गई है. ऐसे में माना जा रहा कि बिहार को Nitish Kumar को बाद अगला मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में मिलने वाला है.

बीजेपी का क्या होगा फैसला?

हालांकि, यह भी साफ है कि बिहार में मुख्यमंत्री का अंतिम चेहरा तय करने का अधिकार Bharatiya Janata Party के शीर्ष नेतृत्व के पास है. फिर भी, नीतीश कुमार की ओर से इस तरह का सार्वजनिक समर्थन राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है. वैसे भी बिहार में ये बात तो लगभग तैय है कि बीजेपी को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद ना पसंद का ध्‍यान रखना होगा. नीतीश भले ही राज्‍यसभा जा रहे में मगर बिहार की कमान अभी भी उनके ही हाथ में होगी.

संकेत या रणनीति?

जमुई की सभा में दिया गया बयान सिर्फ एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सत्ता हस्तांतरण के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. अब नजर इस बात पर है कि क्‍या नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले सम्राट चौधरी के हाथ बिहार की सत्‍ता सौंपना चाहते हैं? और क्या सम्राट चौधरी को बिहार की कमान मिलती है? फिलहाल, बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का बयान और बॉडी लैंग्‍वेज ‘बड़ा क्लू’ बना हुआ है. 


Also Read : पटना की सड़कों पर उतरा BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों का सैलाब, बोले- नोटिफिकेशन कब आएगा?

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन