अमित शाह के बिहार दौरे से पहले नीतीश सरकार ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, मुख्य सचिव ने लिखा लेटर...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Aug 2025 12:53 PM
नीतीश और अमित शाह की फाइल फोटो
Janki Mandir Sitamarhi: केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. माता सीता के जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास करेंगे. इससे ठीक पहले बिहार सरकार ने रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है. इसको लेकर मुख्य सचिव ने रेलवे को पत्र लिखा है.
Janki Mandir Sitamarhi: 8 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. जहां वह माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे. इसके लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसी बीच शाह के दौरे से पहले नीतीश सरकार ने केंद्र से बड़ी मांग कर दी है. इसको लेकर मुख्य सचिव ने रेलवे को पत्र लिखा है.
882.87 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी
दरअसल, बिहार सरकार ने सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में माता सीता के जन्मस्थान पर एक भव्य जानकी मंदिर के निर्माण का निर्णय लिया है. पुनौरा धाम को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मंदिर निर्माण के साथ-साथ इस क्षेत्र के समग्र विकास की योजना बनाई गई है. राज्य कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए 882.87 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है.
मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को लिखा पत्र
पुनौरा धाम के विकास के लिए एक और बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र लिखकर पुनौरा धाम में एक रेलवे स्टेशन बनाने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि चूंकि मंदिर तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे का निर्माण पहले से ही हो रहा है, और पास से रेलवे लाइन गुजरती है, ऐसे में रेलवे स्टेशन का निर्माण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए जरूरी है.
गृहमंत्री अमित शाह मंदिर का करेंगे शिलान्यास
मुख्य सचिव ने कहा कि इस धार्मिक स्थल तक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल कनेक्टिविटी अनिवार्य है. इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को पुनौरा धाम पहुंचने में सहूलियत होगी. बता दें कि कल यानी 8 अगस्त को माता सीता के भव्य एवं दिव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने वाले हैं. जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.
(सहयोगी राज कमल की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










