Bihar Cabinet Meeting: नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Nov 2025 9:41 AM
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो
Bihar Cabinet Meeting: बिहार में नई एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को होगी. इस बैठक में नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाने सहित कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है.
Bihar Cabinet Meeting: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद अब राजनीतिक तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे से करेगी. विभागों के बंटवारे के बाद यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहीं से सरकार अपने पहले बड़े फैसलों की दिशा तय करेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में नई विधानसभा के पहले सत्र को बुलाने पर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा.
शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा पूरा कर दिया गया है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि करीब 20 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह विभाग हटाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया है. नीतीश के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी है.
विजय सिन्हा को भूमि राजस्व और खनन विभाग की कमान
वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि राजस्व और खनन विभाग की कमान दी गई है. नई कैबिनेट में युवा एनर्जी और अनुभव का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिल रहा है. इस बार कई नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है, जबकि कई मंत्रियों को उनके पुराने विभाग ही एक बार फिर सौंपे गए हैं. सरकार के इस संतुलन को गठबंधन के भीतर तालमेल बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
रामकृपाल यादव बने कृषि मंत्री
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई और उन्हें उद्योग विभाग सौंपा गया है. जबकि नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग एवं नगर विकास और कृषि विभाग की जिम्मेदारी रामकृपाल यादव को दी गई है. वहीं संजय टाईगर को श्रम संसाधन विभाग तथा अरुणा शंकर प्रसाद को पर्यटन के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग सौंपा गया है.
श्रेयसी सिंह को IT एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी
मंत्रिमंडल बंटवारे में सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन और रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है. लखेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग, जबकि श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










