बिहार पुलिस से लेकर महिला आरक्षण तक, निशांत कुमार ने बताया कैसे नीतीश कुमार ने बदली राज्य की तस्वीर

बैठक करते निशांत कुमार
Nishant Kumar: पटना में जदयू की बैठक में निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया. निशांत कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं.
Nishant Kumar: जदयू नेता निशांत कुमार ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी लोग नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी के काम को आगे बढ़ाएं और सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. बैठक में पूर्णिया और भागलपुर के कई जिलों के अध्यक्ष और प्रखंड स्तर के नेता शामिल हुए. बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर पकड़ बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
पार्टी कार्यकर्ताओं से क्या बोले
निशांत कुमार ने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लिए चल रही योजनाओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है. इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. निशांत कुमार ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं. अगर कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तो संगठन भी मजबूत रहेगा.
बिहार में क्या-क्या बदलाव आया
निशांत कुमार ने 2005 के बाद बिहार में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है. पहले जहां पुलिस थानों की संख्या कम थी, अब वह काफी बढ़ गई है. पुलिस बल और संसाधनों में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे अपराध पर नियंत्रण में मदद मिली है.
निशांत कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण देने से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. इसके अलावा जीविका योजना से जुड़ी लाखों महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं.
निशांत कुमार ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ड्रेस और साइकिल योजना ने बड़ा बदलाव किया है. इससे बच्चों, खासकर लड़कियों की पढ़ाई को बढ़ावा मिला है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा
निशांत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है और सड़कों का जाल तेजी से फैला है. अब राज्य के दूर दराज इलाकों से पटना पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हो गया है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. बैठक में पार्टी नेताओं से कहा गया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और लोगों से संवाद बनाए रखें.
इसे भी पढ़ें: पताही हवाई अड्डे पर एक-दो हफ्ते में शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा, टेंडर फाइनल
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती, 20 लाख के गहने लूटकर अपराधी फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




